यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दुआरा यूपी पुलिस भर्ती के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। या पेज में आपको नए सिलेबस की जानकारी दी जाएगी। परीक्षा में आपके प्रश्न सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान, सामान्य ज्ञान, सांख्यात्मक एवं मानसिक योगज्ञता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलाब्धि परीक्षा, तर्कित परीक्षा जैसे विषयों से आपके प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी पूरी जानकारी पेज के नीचे मियां मिलने वाली है। आपको यहां से UP Police Constable Previous Year question papers Download करने का लिंक भी मिलेगा |
Important Dates
| Application Status | Ongoing from August 12, 2025 |
| Last Date to apply | September 11, 2025 |
| Last date of fee payment | September 13, 2025 |
| Exam Date | To be released soon. |
UP Police Constable Recruitment 2025 Exam Pattern
| क्र. सं. | सेक्शन | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | प्रश्न प्रकार |
| 1 | सेक्शन-1 | सामान्य हिन्दी | 40 | 100 | वस्तुनिष्ठ प्रकार |
| 2 | सेक्शन-2 | मूलविधि / संविधान / सामान्य ज्ञान | 40 | 100 | वस्तुनिष्ठ प्रकार |
| 3 | सेक्शन-3 | संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा | 40 | 100 | वस्तुनिष्ठ प्रकार |
| 4 | सेक्शन-4 | मानसिक अभिरुचि परीक्षा / बुद्धिलब्धि परीक्षा / तार्किक परीक्षा | 40 | 100 | वस्तुनिष्ठ प्रकार |
| योग | — | — | 160 | 400 | — |
UP Police Constable Recruitment 2025: Detailed Overview
इस परीक्षा का कुल पैटर्न चार मुख्य सेक्शनों में विभाजित है। प्रत्येक सेक्शन में 40 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में पूछे जाएंगे।
- सेक्शन-1 में सामान्य हिन्दी से 40 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। इसमें भाषा ज्ञान, व्याकरण, शब्दावली और वाक्य संरचना जैसे टॉपिक्स शामिल होंगे।
- सेक्शन-2 में मूलविधि, संविधान और सामान्य ज्ञान से 40 प्रश्न होंगे, जिनका भार 100 अंक का होगा। इसमें भारतीय संविधान, कानून की बुनियादी बातें, और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न होंगे।
- सेक्शन-3 में संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता पर आधारित 40 प्रश्न होंगे, जो गणितीय तर्क, अंकगणित, प्रतिशत, अनुपात-प्रमाण, और गणना कौशल की जांच करेंगे।
- सेक्शन-4 में मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक परीक्षा के 40 प्रश्न होंगे, जिनका उद्देश्य अभ्यर्थी की तर्कशक्ति, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान कौशल को परखना है।
कुल मिलाकर परीक्षा में 160 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 400 अंक निर्धारित हैं। यह पैटर्न अभ्यर्थी के भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता और तार्किक कौशल की समग्र जांच करता है।
UP Police Constable Syllabus 2025: सेक्शन-1 : सामान्य हिन्दी
| हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएँ | हिन्दी भाषा, उसकी उत्पत्ति और विकास के साथ-साथ अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं जैसे संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु आदि के बारे में सामान्य जानकारी। इसमें भाषाओं का आपसी संबंध, शब्द उधार लेने की प्रक्रिया और भाषा के विविध रूपों का अध्ययन शामिल है। |
हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान
| हिन्दी वर्णमाला | स्वर, व्यंजन और मात्राओं की सही पहचान और प्रयोग। |
| तद्भव–तत्सम शब्द | संस्कृत से लिए गए तत्सम शब्द और समय के साथ बदले हुए तद्भव शब्द। |
| पर्यायवाची शब्द | समान अर्थ वाले शब्द। |
| विलोम शब्द | विपरीत अर्थ वाले शब्द। |
| अनेकार्थक शब्द | एक शब्द के अनेक अर्थ। |
| वाक्यांश के स्थान पर एक शब्द | लंबे वाक्यांश के लिए उपयुक्त एक शब्द। |
| समरूपी भिन्नार्थक शब्द | एक जैसे लिखे/बोले जाने वाले लेकिन अलग अर्थ वाले शब्द। |
| अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना | व्याकरण और संरचना के अनुसार वाक्यों को सही करना। |
| लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय | भाषा के मूलभूत अंग और उनके प्रकार। |
| उपसर्ग और प्रत्यय | शब्द निर्माण में उपसर्ग (prefix) और प्रत्यय (suffix) का प्रयोग। |
| संधि और समास | शब्दों के मेल और विग्रह के नियम। |
| विराम चिन्ह | लेखन में सही विराम चिन्हों का प्रयोग। |
| मुहावरे एवं लोकोक्तियां | लोकप्रचलित कथन और उनके अर्थ। |
| रस, छन्द, अलंकार | साहित्यिक सौंदर्य के तत्व। |
| अपठित बोध | अनजाने गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों का उत्तर देना, जिससे समझ, विश्लेषण और सारांश बनाने की क्षमता का परीक्षण होता है। |
| प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी रचनाएँ | हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवियों और लेखकों के नाम, साहित्यिक काल (आदि काल, भक्ति काल, रीतिकाल, आधुनिक काल) और उनकी प्रमुख रचनाएँ। |
| हिन्दी भाषा में पुरस्कार | हिन्दी साहित्य में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार जैसे ज्ञानपीठ पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, भाषा सम्मान आदि। |
| विविध | हिन्दी टंकण, वर्तनी नियम, नवीन शब्दावली और सोशल मीडिया में प्रयोग होने वाले शब्द। |
सेक्शन-2 : मूलविधि / संविधान / सामान्य ज्ञान
विधिक प्रावधान और अधिनियम
| भारतीय न्याय संहिता (BNS) | आपराधिक कानून का नया स्वरूप, अपराध की परिभाषाएँ और दंड। |
| भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) | नागरिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान और प्रक्रियाएँ। |
| महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों का संरक्षण | POSCO अधिनियम, महिला संरक्षण कानून, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम। |
| यातायात नियम | सड़क सुरक्षा नियम, दंड और लाइसेंसिंग प्रणाली। |
| पर्यावरण संरक्षण अधिनियम | प्रदूषण नियंत्रण, संरक्षण नीतियाँ। |
| वन्य जीव संरक्षण अधिनियम | वन्य जीव और जैव विविधता की सुरक्षा। |
| मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम | नागरिकों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा। |
| सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) | सरकारी सूचनाओं तक पहुंच का अधिकार। |
| आयकर अधिनियम | कराधान से जुड़े मुख्य नियम। |
| भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम | भ्रष्टाचार की रोकथाम के कानूनी प्रावधान। |
| राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम | आंतरिक सुरक्षा उपाय। |
| आईटी अधिनियम और साइबर अपराध | डिजिटल अपराध और डेटा सुरक्षा। |
| जनहित याचिका (PIL) | सार्वजनिक हित के मामलों में न्यायालयीन हस्तक्षेप। |
| भूमि सुधार और भू–राजस्व कानून | भूमि स्वामित्व और उपयोग से संबंधित प्रावधान। |
UP Police Constable Syllabus 2025: भारतीय संविधान
| संविधान का उद्देश्य और प्रस्तावना | संप्रभुता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत। |
| मौलिक अधिकार | समानता, स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक उपचार। |
| नीति निदेशक तत्व और मूल कर्तव्य | शासन के दिशा-निर्देश और नागरिकों के कर्तव्य। |
| संसदीय व्यवस्था | लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद। |
| केंद्र और राज्य सरकार का गठन और अधिकार | संघीय ढांचा और शक्तियों का विभाजन। |
| कानून बनाने का अधिकार | विधायी प्रक्रिया और बिल का पारित होना। |
| स्थानीय शासन | पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम की संरचना। |
| संवैधानिक अनुसूचियाँ | विशेष प्रावधानों और व्यवस्थाओं की सूची। |
| अखिल भारतीय सेवाएँ | IAS, IPS, IFS जैसी सेवाओं की चयन पद्धति। |
भारत का इतिहास
| प्राचीन काल | हड़प्पा सभ्यता, वैदिक काल। |
| मध्यकाल | दिल्ली सल्तनत, मुगल साम्राज्य। |
| आधुनिक काल | ब्रिटिश शासन, स्वतंत्रता संग्राम। |
| भारत का स्वतंत्रता संग्राम | 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन। |
| भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति | कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, कला, संगीत, नृत्य। |
| भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार | प्रमुख फसलें, सिंचाई, निर्यात-आयात। |
| जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण | जनगणना, पर्यावरण प्रदूषण, शहरीकरण की चुनौतियाँ। |
| प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) | परिभाषा, लाभ और चुनौतियाँ। |
| विश्व और भारत का भूगोल | नदियाँ, पर्वत, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन। |
| राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय | हाल की घटनाएँ, सम्मेलन, समझौते। |
| उत्तर प्रदेश की विशेष जानकारी | शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक प्रथाएँ, प्रशासनिक ढांचा। |
| भारत और पड़ोसी देशों के संबंध | व्यापार, सुरक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान। |
| कंप्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी | हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम। |
| सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक ज्ञान | इंटरनेट, ईमेल, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा। |
| सोशल मीडिया कम्युनिकेशन | ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सही और सुरक्षित उपयोग। |
UP Police Constable Syllabus 2025: सामान्य ज्ञान
| सामान्य विज्ञान | भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के मूल सिद्धांत। |
| स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान | रोग, उनके कारण, रोकथाम और पोषण। |
| भारत का इतिहास | प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक काल का इतिहास। |
| स्वतंत्रता संग्राम | प्रमुख आंदोलन, नेता और घटनाएँ। |
| भारतीय अर्थव्यवस्था | कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र। |
| संस्कृति और समाज | कला, संगीत, नृत्य, त्योहार। |
| भारतीय कृषि और व्यापार | फसलें, उत्पादन, निर्यात-आयात। |
| जनसंख्या, पर्यावरण और नगरीकरण | जनगणना, पर्यावरणीय समस्याएँ। |
| एफडीआई (FDI) | प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियम। |
| विश्व और भारत का भूगोल | नदियाँ, पर्वत, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन। |
| राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय | ताजा घटनाएँ, सम्मेलन, समझौते। |
| उत्तर प्रदेश की विशेष जानकारी | शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक प्रथाएँ, प्रशासनिक व्यवस्था। |
| भारत और पड़ोसी देश | संबंध, व्यापार, सुरक्षा। |
| कंप्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी | हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट। |
| सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक ज्ञान | ई-मेल, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा। |
| सोशल मीडिया कम्युनिकेशन | ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग और जोखिम। |
सेक्शन-3 – संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा
यह भाग आपकी गणितीय क्षमता और तार्किक विश्लेषण की योग्यता की जाँच करता है। इसमें बुनियादी गणित, मानसिक गणना और डेटा विश्लेषण से संबंधित प्रश्न आते हैं।
| Number System – संख्या पद्धति | प्राकृतिक संख्या, पूर्ण संख्या, पूर्णांक, परिमेय और अपरिमेय संख्या, अभाज्य और संयोजित संख्या, संख्याओं का वर्ग और घन, स्थानिक मान (Place Value) और अंक मान (Face Value) का ज्ञान। |
| Simplification – सरलीकरण | गणना को तेज़ और आसान बनाने के लिए BODMAS नियम का उपयोग, बड़ी संख्याओं के जोड़, घटाव, गुणा और भाग। |
| Decimals and Fractions – दशमलव और भिन्न | दशमलव और भिन्न के बीच रूपांतरण, जोड़, घटाव, गुणा, भाग में इनका प्रयोग। |
| HCF and LCM – महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक | संख्याओं का महत्तम और लघुत्तम निकालने की विधियाँ, समय और कार्य, समय और दूरी के सवालों में इनका उपयोग। |
| Ratio and Proportion – अनुपात और समानुपात | दो या अधिक मात्राओं की तुलना, व्यावसायिक व वित्तीय प्रश्नों में प्रयोग। |
| Percentage – प्रतिशतता | किसी संख्या का प्रतिशत निकालना, अंक वृद्धि और कमी के सवाल। |
| Profit and Loss – लाभ और हानि | क्रय मूल्य, विक्रय मूल्य, लाभ प्रतिशत और हानि प्रतिशत की गणना। |
| Discount – छूट | अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य का निर्धारण, व्यापारिक गणना में उपयोग। |
| Simple Interest – साधारण ब्याज | ब्याज = (मूलधन × दर × समय) / 100 |
| Compound Interest – चक्रवृद्धि ब्याज | वार्षिक, अर्धवार्षिक और तिमाही ब्याज गणना। |
| Partnership – भागीदारी | निवेश अनुपात के आधार पर लाभ का वितरण। |
| Average – औसत | विभिन्न संख्याओं का औसत निकालना। |
| Time and Work – समय और कार्य | कार्यक्षमता, कार्य पूर्ण करने में समय, “पाइप और टंकी” जैसे प्रश्न। |
| Time and Distance – समय और दूरी | गति, समय और दूरी का संबंध, ट्रेन, नाव और धारा से जुड़े प्रश्न। |
| Use of Tables and Graphs – सारणी और ग्राफ का प्रयोग | आंकड़ों को सारणी, बार-ग्राफ, पाई-चार्ट से पढ़ना और विश्लेषण। |
| Mensuration – मेन्सुरेशन | द्वि-आयामी और त्रि-आयामी आकृतियों का क्षेत्रफल और आयतन। |
| Arithmetical Computations and Other Analytical Functions | दैनिक जीवन से जुड़े अंकगणितीय सवाल। |
UP Police Constable Syllabus 2025: मानसिक योग्यता (Mental Ability)
| Logical Diagrams – तार्किक आरेख | वेन आरेख से समूह संबंध समझना। |
| Symbol-Relationship Interpretation – संकेत सम्बन्ध विश्लेषण | प्रतीकों के बीच संबंध की पहचान। |
| Perception Test – प्रत्यक्ष ज्ञान बोध | चित्र या वस्तु देखकर सही निर्णय लेना। |
| Word Formation Test – शब्द रचना परीक्षण | दिए गए अक्षरों से सार्थक शब्द बनाना। |
| Letter and Number Series – अक्षर और संख्या श्रृंखला | पैटर्न के आधार पर अगला अक्षर/संख्या पहचानना। |
| Word and Alphabet Analogy – शब्द और वर्णमाला समरूपता | समान पैटर्न वाले शब्दों/अक्षरों का मिलान। |
| Common Sense Test – व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण | रोज़मर्रा के सामान्य तथ्यों पर आधारित प्रश्न। |
| Direction Sense Test – दिशा ज्ञान परीक्षण | दिशा संबंधी तर्क। |
| Logical Interpretation of Data – आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण | डेटा पढ़कर निष्कर्ष निकालना। |
| Forcefulness of Argument – प्रभावी तर्क | तर्क की मजबूती का आकलन। |
| Determining Implied Meanings – अंतर्निहित भावों का विनिश्चय | कथन के पीछे छिपे अर्थ को समझना। |
सेक्शन-4 – मानसिक अभिरुचि परीक्षा / बुद्धिलब्धि परीक्षा / तार्किक परीक्षा
| Relationship and Analogy Test – सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण | दो वस्तुओं के संबंध से तीसरे का अनुमान। |
| Spotting Out the Dissimilar – असमान को चिन्हित करना | सूची में जो वस्तु मेल नहीं खाती, उसे पहचानना। |
| Series Completion Test – श्रृंखला पूरी करना | संख्या, अक्षर या आकृति की श्रृंखला को पूरा करना। |
| Coding and Decoding Test – संकेत लिपि | शब्दों या संख्याओं को कोड करना या डिकोड करना। |
| Direction Sense Test – दिशा ज्ञान परीक्षण | पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के आधार पर प्रश्न। |
| Blood Relation – रक्त सम्बन्ध | पारिवारिक संबंधों से जुड़े प्रश्न। |
| Problem Based on Alphabet – वर्णमाला आधारित प्रश्न | अक्षरों की स्थिति और क्रम पर आधारित प्रश्न। |
| Time Sequence Test – समय क्रम परीक्षण | घटनाओं का सही क्रम निर्धारित करना। |
| Venn Diagram and Chart Type Test | समूह संबंधों का चित्रण और विश्लेषण। |
| Mathematical Ability Test | तार्किक तरीके से गणितीय समस्याओं का समाधान। |
| Arranging in Order – क्रम में व्यवस्थित करना | वस्तुओं/संख्याओं/घटनाओं को क्रम में लगाना। |
UP Police Constable Syllabus 2025: अतिरिक्त संज्ञानात्मक क्षमताएँ
| Analogies (समरूपता) | वस्तुओं के बीच समानता ढूंढना। |
| Similarities (समानता ) | समान लक्षण पहचानना। |
| Differences (भिन्नता) | विभिन्न लक्षण पहचानना। |
| Space Visualization (खाली स्थान भरना) | आकृति पूर्ण करना। |
| Problem Solving (समस्या समाधान) | तर्क के आधार पर हल निकालना। |
| Analysis and Judgement (विश्लेषण व निर्णय) | परिस्थिति का विश्लेषण कर निर्णय लेना। |
| Decision Making (निर्णय क्षमता) | विकल्पों में से सही चुनना। |
| Visual Memory (दृश्य स्मृति) | देखी हुई जानकारी को याद रखना। |
| Discrimination (विभेदन क्षमता) | समान वस्तुओं में अंतर पहचानना। |
| Observation (पर्यवेक्षण) | सूक्ष्म विवरण नोट करना। |
| Relationship (सम्बन्ध) | तत्वों के बीच संबंध समझना। |
| Concepts (अवधारणा) | मूल विचार को पकड़ना। |
| Verbal and Figure Classification | श्रेणी के अनुसार समूह बनाना। |
| Arithmetical Number Series | पैटर्न के अनुसार अगली संख्या पहचानना। |
| Abstract Ideas & Symbols | प्रतीकों और उनके संबंध को समझना। |
| UP Police Constable 2025 – Download Detailed Syllabus |