Skip to main content

myeducationwire

RSSB VDO (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम

RSSB VDO (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 का विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी और इसमें कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसके कुल अंक 200 निर्धारित किये गए है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी लागू होगा, अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जायेंगे। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों पर आधारित है, जिसमें कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं।

Rajasthan GK questions attempt

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 कुल 200 अंक की होगी। इसमें भाषा ज्ञान (50 अंक), गणित (30 अंक), सामान्य ज्ञान (20 अंक), भूगोल और प्राकृतिक संसाधन (30 अंक), कृषि व आर्थिक विकास (30 अंक), इतिहास व संस्कृति (30 अंक), और बेसिक कंप्यूटर (10 अंक) शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन विषयों के अनुसार ही अपनी तैयारी करनी चाहिए। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा के लिए जो पाठ्यक्रम है वह नीचे देख सकते है.

  • कुल प्रश्न: 160 (बहुविकल्पीय)
  • अवधि: 3 घंटे
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

RSSB VDO (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम

विषयकुल अंकविवरण
भाषा ज्ञान50सामान्य हिन्दी (30 अंक): संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची-विलोम शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ आदि। अंग्रेजी (20 अंक): अंग्रेजी व्याकरण (वरिष्ठ माध्यमिक स्तर), बहुविकल्पीय प्रश्न, अनुच्छेद आधारित प्रश्न।
गणित30दशमलव एवं भिन्न, प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, ब्याज, लाभ-हानि, परिमिति, समय एवं दूरी, बहुपदों के गुणनखंड, ज्यामितीय रचनाएँ।
सामान्य ज्ञान20सम सामायिक घटनाएँ (10 अंक): राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य स्तर की घटनाएँ, संबंधित संगठन। सामान्य विज्ञान (10 अंक): इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, सेटेलाइट, तकनीकी मुद्दे।
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन30विश्व के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र, भारतीय पर्यावरण, वन्य जीवन, राजस्थान के परिदृश्य, मौसम, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन।
राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास30प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, सिंचाई परियोजनाएँ, खनिज आधारित उद्योग, सहकारी आंदोलन, पंचायती राज संस्थाएँ।
राजस्थान का इतिहास और संस्कृति30स्वतंत्रता संग्राम, राजनीतिक जागरूकता, लोक परंपराएँ, राजस्थान की बोलियाँ, संगीत, नृत्य, त्योहार, रीति-रिवाज।
बेसिक कंप्यूटर10कंप्यूटर संगठन, हार्डवेयर-सॉफ़्टवेयर संबंध, ऑपरेटिंग सिस्टम, एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट)।